Current Gk 22/02/2019 For UPSC / PCS /SSC /Govt Exams - Govt Exam GK & GS

RPSC GURU -NCERT Books,Education,Notes Click Here
ads

Hot

Friday 22 February 2019

Current Gk 22/02/2019 For UPSC / PCS /SSC /Govt Exams

उत्तर व्याख्या सहित अंतिम में दिए गये हैं


1. आसियान (ASEAN) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये?

(i) दक्षिण कोरिया आसियान के 10 सदस्य देशों में से एक है।
(ii) आसियान का मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2


2.क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये?

(i) भारत RCEP में भाग लेने वाले देशों में से एक है।
(ii)विश्व व्यापार संगठन के तत्त्वधान में RCEP की परिकल्पना की जा रही है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2


3.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

(i)UNSC के निर्णय संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों पर बाध्यकारी हैं।
(ii)भारत ने कभी भी UNSC के सदस्य के रूप में कार्य नहीं किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2


4.विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएँ (World Economic Situation and Prospects-WESP) रिपोर्ट जारी करता है ?

अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF)
संयुक्त राष्ट्र (UN)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
उपर्युक्त में से कोई नहीं


5.भारत नेट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये?

(i)यह ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का एक प्रमुख मिशन है।
(ii)यह परियोजना यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) द्वारा वित्तपोषित है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2


Answer
1.उत्तर : (b)
व्याख्या:
दक्षिण कोरिया आसियान का सदस्य नहीं है। आसियान के 10 सदस्य देशों के नाम इस प्रकार हैं : इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, वियतनाम, म्याँमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रुनेई। अतः कथन 1 सही नहीं है।
आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता में है। इसके राज्य-सचिव प्रत्येक देश की राजधानी में रहते हैं। आसियान के महासचिव का पद प्रत्येक दो वर्षों के बाद सदस्य देश को वर्णानुक्रम के अनुसार प्रदान किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।




2.उत्तर: (a)
व्याख्या:
इसके सदस्यों में 16 देश शामिल हैं जिसमें 10 आसियान देश हैं तथा छह आसियान FTA भागीदार भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं। अतः कथन 1 सही है।
आरसीईपी एक वृहत-क्षेत्रीय मुक्त व्यापार समझौता है जो 16 देशों को शामिल करता है। इसका उद्देश्य वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, प्रतिस्पर्द्धा तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों को कवर करना है, जबकि, विश्व व्यापार संगठन (WTO) राष्ट्रों के बीच व्यापार के वैश्विक नियमों से संबंधित है। WTO और RCEP एक-दूसरे से स्वतंत्र हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।



3.उत्तर : (a)
व्याख्या:
संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य सुरक्षा परिषद के फैसलों को स्वीकार करने और उन्हें लागू करने के लिये अपनी सहमति व्यक्त करते हैं। अतः कथन 1 सही है।
भारत 7 बार अर्थात् 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


4.उत्तर - (b)
व्याख्या -
यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी की जाती है।
संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएँ (UN's World Economic Situation and Prospects-WESP) 2019 के अनुसार, 2019 के साथ-साथ 2020 में भी भारत की अर्थव्यस्था दुनिया की सबसे बड़ी तथा तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। अतः विकल्प (b) सही है।


5.उत्तर: (c)
व्याख्या -
भारतनेट एक प्रमुख अभियान है, जिसमें 250,000 ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जा रहा है। इसे भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है, जो फरवरी 2012 में DoT के तहत स्थापित एक स्पेशल पर्पज़ व्हीकल है। अतः कथन 1 सही है।
यह परियोजना यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (Universal Service Obligation Fund-USOF) द्वारा वित्तपोषित है। दूरसंचार सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से इस वित्तकोष की स्थापना की गई थी। अतः कथन 2 सही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot