Current Gk 23/02/2019 For UPSC / PCS /SSC /Govt Exams - Govt Exam GK & GS

RPSC GURU -NCERT Books,Education,Notes Click Here
ads

Hot

Saturday 23 February 2019

Current Gk 23/02/2019 For UPSC / PCS /SSC /Govt Exams


'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

इसकी थीम है- 'सतत् विकास हेतु भाषायी विविधता और बहुभाषावाद मायने रखता है।'
यह बांग्लादेश की एक पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
व्याख्या:

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी। इसे 1999 के यूनेस्को के सम्मेलन में अनुमोदित किया गया था और 2000 के बाद से दुनिया भर में मनाया जाने लगा। अतः कथन 2 सही है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2019 की थीम है-
♦ ‘विकास, शांति और सामंजस्य हेतु स्वदेशी भाषाएँ मायने रखती हैं।’

अतः कथन 1 सही नहीं है।
गीत गोविंद की रचना की थी:

बाणभट
तुलसीदास
सूरदास
जयदेव
उत्तर: (d)
व्याख्या:

गीत गोविंद भक्ति आंदोलन के दौरान की एक महत्त्वपूर्ण रचना है जिसे 12वीं शताब्दी में जयदेव द्वारा लिखा गया था। अतः विकल्प (d) सही है।
'एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज़ लिमिटेड (Energy Efficiency Services Limited) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्त्वावधान में है।
यह उजाला योजना लागू कर रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
व्याख्या:

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL), चार राष्ट्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों- NTPC Limited, PFC, REC और POWERGRID का एक संयुक्त उद्यम है। इसे विद्युत् मंत्रालय के तहत स्थापित किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
EESL का उद्देश्य कुशल और परिवर्तनकारी समाधानों हेतु बाज़ार तक पहुँच बनाना है जो प्रत्येक हितधारक के लिये लाभदायक स्थिति पैदा करता है।
EESL ने UJALA योजना के तहत 29 करोड़ से अधिक LED बल्ब वितरित किये हैं और आत्मनिर्भर वाणिज्यिक मॉडल के माध्यम से भारत भर में 50 लाख LED स्ट्रीटलाइटों को रेट्रोफिट किया है। अतः कथन 2 सही है।
सिंधु जल संधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी भारत को आवंटित किया गया था।
पोंग बांध सतलज नदी पर बना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 न ही 2
उत्तर: (d)
व्याख्या:

1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि के तहत तीनों नदियों- रावी, सतलज और ब्यास (पूर्वी नदियों) का सारा पानी केवल भारत को आवंटित किया गया था।
जबकि पश्चिमी नदियों- सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था। इस पानी का इस्तेमाल भारत केवल निर्दिष्ट घरेलू, गैर-उपभोग्य और कृषि उपयोग के लिये कर सकता था, जैसा कि संधि में निहित है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
पूर्वी नदियों के पानी के उपयोग पर भारत का एकाधिकार है और भारत ने इन पर निम्नलिखित बांधों का निर्माण किया है:
♦ सतलज नदी पर भाखड़ा बांध
♦ ब्यास नदी पर पोंग और पंडोह बांध,
♦ रावी नदी पर थीन (रणजीत सागर) बांध

अतः कथन 2 सही नहीं है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Non-Banking Financial Company-NBFC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

यह मांग जमा स्वीकार कर सकती है।
यह RBI अधिनियम की धारा-7 के तहत एक पंजीकृत कंपनी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (d)
व्याख्या -

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Non-Banking Financial Company-NBFC), कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत पंजीकृत कंपनी होती है जो सरकार या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी किये जाने वाले ऋण/शेयरों/बांड/डिबेंचर/प्रतिभूतियों या अन्य बिक्री योग्य प्रतिभूतियों के अधिग्रहण से संबंधित हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
NBFC मांग जमा स्वीकार नहीं कर सकती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot